11 बोक 25 – संबोधित करते अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह व अन्य 11 बोक 26 – प्रधान डाकघर में उपस्थित डाक कर्मचारी संघ-3 के सदस्य – राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ-3 के धनबाद प्रमंडलीय शाखा का चुनाव- सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में हुआ चुनाव प्रतिनिधि, बोकारो राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ-3 के धनबाद प्रमंडलीय शाखा का चुनाव रविवार को सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में किया गया. चुनाव गिरिडीह से आये संघ के सर्किल सचिव निशांत कुमार की अध्यक्षता में हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष मिहिर सिंह उपस्थित थे. इसमें अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह (लेखापाल, प्रधान डाकघर, धनबाद), सचिव रजत कुमार (डाक सहायक, चास), खजांची रतन लाल शर्मा, संगठन सचिव भत्ती अदिति सिंह को बनाया गया.अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा : डाक कर्मचारियों की समस्याओं को वरीय अधिकारियों के सामने रख कर शत प्रतिशत समाधान का प्रयास किया जायेगा. कहा : ईमानदारी व संयम से कर्मचारी की समस्याओं का निबटारा करेंगे. उन्होंने चुनाव को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ-3 के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र लाल को धन्यवाद दिया. मौके पर धनबाद के डाक अधीक्षक एबी सिंह, नवल किशोर, एसएसपी अमित कुमार, जन संपर्क निरीक्षक परशुराम दास, अजय आदि उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
डाक कर्मचारी संघ-3 के अध्यक्ष बने बलवंत
11 बोक 25 – संबोधित करते अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह व अन्य 11 बोक 26 – प्रधान डाकघर में उपस्थित डाक कर्मचारी संघ-3 के सदस्य – राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ-3 के धनबाद प्रमंडलीय शाखा का चुनाव- सेक्टर-2 स्थित प्रधान डाकघर में हुआ चुनाव प्रतिनिधि, बोकारो राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ-3 के धनबाद प्रमंडलीय शाखा का चुनाव […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement