बेरमो फोटो जेपीजी 31-13 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नावाडीह. प्रखंड के दहियारी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत यज्ञ शुक्रवार से आरंभ हो गया. आज गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. आचार्य परमेश्वर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी घाट पर कलशों में जल भरवाया. इसके बाद दहियारी, पुरानी दहियारी का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया. ईश्वर साव ने कहा कि शनिवार को दूसरे दिन नवमी पूजन, सत्संग कथा, तीन को विष्णु पूजन, नगर भ्रमण, चार को तुलसी विवाह, छह को पूर्णिमा पूजन, गोदान, पूर्णाहुति, हवन व भंडारा का आयोजन होगा. कलश यात्रा में दीपचंद साव, सुदिया देवी, ठाकुर प्रसाद, मानस तुरी, भुनेश्वर तुरी, चंद्रशेखर प्रसाद, जानकी साव, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, मंजु कुमारी, पार्वती कुमारी, स्नेहा कुमारी, गंगा देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुष शामिल थे.
नावाडीह में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत यज्ञ शुरू
बेरमो फोटो जेपीजी 31-13 कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नावाडीह. प्रखंड के दहियारी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत यज्ञ शुक्रवार से आरंभ हो गया. आज गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. आचार्य परमेश्वर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी घाट पर कलशों में जल भरवाया. इसके बाद दहियारी, पुरानी दहियारी का भ्रमण […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement