एआरएस पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता 18 बोक 01 – फूलों की रंगोली के साथ निदेशक व प्राचार्या18 बोक 02 से 05 तक – रंग-बिरंगी रंगोली के साथ विद्यार्थी- फूल, अबीर, मिट्टी के दीपों से बच्चों ने बनायी रंगोली- क्लास पांच से 12वीं तक के विद्यार्थी हुए शामिलवरीय संवाददाता, बोकारोबीएसएसल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल में अंतर हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया. इसमें क्लास पांच से लेकर 12 वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए. बच्चों ने फूलों की पंखुड़ी, अबीर, मिट्टी के दीये, अनाज सहित अन्य चीजों का उपयोग कर रंग-बिरंगी व आकर्षक रंगोली बनायी. निदेशक आरएल यादव व प्राचार्या रूपा सिन्हा ने इनका अवलोकन किया. बच्चों की सराहना की. कहा : दीवाली के मौके पर घर-घर में रंगोली बनती है. इसमें पूरे परिवार के लोग शामिल होते हैं. रंगोली को लेकर खासकर बच्चों का उत्साह चरम पर होता है.फुलवारी, पुष्पक, लक्ष्मी-गणेश…बच्चों ने गणेश भगवान के रूप में मयूर पंख को सजाया. फुलवारी, पुष्पक, लक्ष्मी-गणेश सहित कई प्रकार के आकर्षक रंगोली बच्चों ने बनायी. मौके पर उप-प्राचार्य मनोज कंठ, अनिल गोप, विनीता प्रिया, सरिता झा, अन्नपूर्णा, निशा, स्मिता व विश्वनाथ उपस्थित थे. सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की.
BREAKING NEWS
दीपावली पर बच्चों ने बनायी रंगोली
एआरएस पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता 18 बोक 01 – फूलों की रंगोली के साथ निदेशक व प्राचार्या18 बोक 02 से 05 तक – रंग-बिरंगी रंगोली के साथ विद्यार्थी- फूल, अबीर, मिट्टी के दीपों से बच्चों ने बनायी रंगोली- क्लास पांच से 12वीं तक के विद्यार्थी हुए शामिलवरीय संवाददाता, बोकारोबीएसएसल एलएच स्थित एआरएस पब्लिक स्कूल […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement