बेरमो फोटो जेपीजी 15-5 जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि, फुसरो युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बुधवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा : विधानसभा चुनाव में युवक कांग्रेस अहम भूमिका निभायेगी. युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क चलाया जा रहा है. राज्य में पुन: यूपीए गंठबंधन की सरकार बनेगी. सूबे में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है. गंठबंधन होने पर गंठबंधन धर्म का पालन किया जायेगा. पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी व राहुल गांधी के निर्देश पर झारखंड में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रत्याशी बनाया तो बोकारो सीट कांग्रेस के झोली में जायेगी जयमंगल ने कहा : अगर पार्टी ने बोकारो से उन्हें प्रत्याशी बनाया तो यह सीट कांग्रेस की झोली में जायेगी. एक साल में हेमंत सरकार ने जो कार्य किये, वह पिछले 14 साल में नहीं हुआ. विस चुनाव में नमो का जादू नहीं चलेगा. भाजपा स्वार्थ की राजनीति करती है. कैडरों का सम्मान कांग्रेस में ही मिलता है. स्टेयरिंग कमेटी के चैयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह व कमेटी सदस्य सूरज हेगड़े को चुनाव से जुड़ी जानकारी दी गयी है. चुनाव में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.
BREAKING NEWS
विस चुनाव में अहम भूमिका निभायेगी युवक कांग्रेस : जयमंगल
बेरमो फोटो जेपीजी 15-5 जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष प्रतिनिधि, फुसरो युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बुधवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहा : विधानसभा चुनाव में युवक कांग्रेस अहम भूमिका निभायेगी. युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क चलाया जा रहा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement