बोकारो: झारखंड सरकार के विरोध में भाजपा छह अगस्त को पूरे राज्य में विरोध दिवस मनायेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जायेगा. यह जानकारी भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने दी.
उन्होंने कहा : रांची विधान सभा घेराव कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज निंदनीय है. गौरतलब है कि विधानसभा घेराव में भाग लेने के लिए बोकारो से दर्जनों भाजपाई सेक्टर वन स्थित जिप अध्यक्ष मिहिर सिंह के आवास से मंगलवार की सुबह रांची के लिए रवाना हुए थे.