वाहन खरीदने के बाद नाम ट्रांसफर नहीं करा कर फंसाया, केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : वाहन खरीदने के बाद भी एक व्यक्ति ने जानबूझ कर नाम ट्रांसफर नहीं कराया और उक्त वाहन वाहन को गिरिडीह की गांवा थाना की पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा. वाहन (टाटा सूमो वाहन जेएच 09 एच-0081) का नाम ट्रांसफर नहीं होने के कारण इस मामले में पुराने वाहन मालिक सेक्टर तीन […]

विज्ञापन

बोकारो : वाहन खरीदने के बाद भी एक व्यक्ति ने जानबूझ कर नाम ट्रांसफर नहीं कराया और उक्त वाहन वाहन को गिरिडीह की गांवा थाना की पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा. वाहन (टाटा सूमो वाहन जेएच 09 एच-0081) का नाम ट्रांसफर नहीं होने के कारण इस मामले में पुराने वाहन मालिक सेक्टर तीन सी आवास संख्या 51 निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेल से जमानत पर छूटने के बाद राकेश ने न्यायालय में सीपी केस दर्ज कराया है. न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को यह मामला बीएस सिटी थाना में दर्ज किया गया. इस मामले में सेक्टर आठ बी, स्ट्रीट संख्या 32, आवास संख्या 2426 निवासी सनोज कुमार को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola