हवाई अड्डा से हटाये गये लोग पहुंचे सेक्टर 12 में बीएसएल की खाली जमीन पर कब्जा करने

Updated at : 03 Sep 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
हवाई अड्डा से हटाये गये लोग पहुंचे सेक्टर 12 में बीएसएल की खाली जमीन पर कब्जा करने

बोकारो : बोकारो हवाई अड्डे के पास चले अतिक्रमण अभियान के कारण बेघर हुए लोगों ने सोमवार को लगभग डेढ़ बजे दिन में सेक्टर 12 डी स्थित बंद पड़े विद्यालय के सामने स्थित बीएसएल की खाली भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया. इस दौरान पीपराटांड़ बस्ती के लोगों ने विरोध किया और मारपीट की […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो हवाई अड्डे के पास चले अतिक्रमण अभियान के कारण बेघर हुए लोगों ने सोमवार को लगभग डेढ़ बजे दिन में सेक्टर 12 डी स्थित बंद पड़े विद्यालय के सामने स्थित बीएसएल की खाली भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया. इस दौरान पीपराटांड़ बस्ती के लोगों ने विरोध किया और मारपीट की घटना हुई.

इस घटना में दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन व कई थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को हटाकर मामले को शांत कराया. घायलों में मुख्य रूप सुजय यादव, मुर्गा दुकानदार रामचंद्र सहित अन्य शामिल हैं. गौरतलब है कि उक्त खाली भूमि को बीएसएल ने अधिग्रहण किया है. फिलहाल उक्त भूमि खाली है. बस्ती वालों का कहना है कि यह भूमि उनकी है और बीएसएल ने अधिग्रहण किया है. वह वहां खेती करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola