वज्रपात से एक बालक की मौत, दूसरा जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2019 5:59 AM
चंदनकियारी : बनगड़िया ओपी क्षेत्र की चंद्रा पंचायत के मुर्राबाद गांव में सोमवार को वज्रपात से कल्याण टुडू का पुत्र मिथिलेश टुडू (12 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं किंकर हांसदा का 10 वर्षीय पुत्र कर्मचंद हांसदा गंभीर रूप से जख्मी है. उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि दोनों बच्चे […]
चंदनकियारी : बनगड़िया ओपी क्षेत्र की चंद्रा पंचायत के मुर्राबाद गांव में सोमवार को वज्रपात से कल्याण टुडू का पुत्र मिथिलेश टुडू (12 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं किंकर हांसदा का 10 वर्षीय पुत्र कर्मचंद हांसदा गंभीर रूप से जख्मी है. उसे बीजीएच में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि दोनों बच्चे अपने घर के बगल में स्थित मैदान से बैल लेकर घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश होने लगी और वे वज्रपात की चपेट में आ गये. ग्रामीण उन्हें सीएचसी चंदनकियारी ले गये. वहां चिकित्सकों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










