विवाहित युवती के अपहरण का केस

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर एक बी झोंपड़ी निवासी एक शादीशुदा युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी युवती के पिता ने बुधवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज कराया है. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जाला निवासी भोला कालिंदी, भोला के पिता अशोक कालिंदी व भोला की माता रानी देवी को […]

विज्ञापन

बोकारो : सेक्टर एक बी झोंपड़ी निवासी एक शादीशुदा युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. घटना की प्राथमिकी युवती के पिता ने बुधवार को बीएस सिटी थाना में दर्ज कराया है. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जाला निवासी भोला कालिंदी, भोला के पिता अशोक कालिंदी व भोला की माता रानी देवी को अभियुक्त बनाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवती के पिता के अनुसार, कुछ माह पूर्व युवती की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद युवती अपने मायका में आकर रहने लगी. गत 22 मई को युवती अचानक अपने घर से गायब हो गयी. पिता ने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि भोला कालिंदी उसे बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. सूचक के अनुसार, अपहरण की इस घटना में भोला के माता-पिता का भी हाथ है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola