सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी के आवास से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

फुसरो : पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत के मतुटांड़ टोला निवासी लालू तुरी के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी समेत करीब साढ़े पांच लाख की चोरी की. चोर अपने साथ 1.15 लाख रुपये नकद, लगभग चार लाख के जेवर, एक मोबाइल और कई कागजात ले गये हैं. घटना उस समय […]

विज्ञापन

फुसरो : पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी उत्तरी पंचायत के मतुटांड़ टोला निवासी लालू तुरी के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी समेत करीब साढ़े पांच लाख की चोरी की. चोर अपने साथ 1.15 लाख रुपये नकद, लगभग चार लाख के जेवर, एक मोबाइल और कई कागजात ले गये हैं. घटना उस समय हुई जब सीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी लालू तुरी अपने घर की छत पर पूरे परिवार के साथ सोये हुए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

रात में ही चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर घर के चार कमरों की अलमारी व बक्सा में रखा सामान ले गये. घर के लोगों को भनक तक नहीं लगी. तीन बजे सुबह जब परिवार के लोग निकले तब देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान गायब था. सुबह में पेटरवार थाना को चोरी की सूचना दे दी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola