झारखंड : बोकारो में महिला होम गार्ड जवान को ट्रक ने कुचला

Published at :26 Apr 2019 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बोकारो में महिला होम गार्ड जवान को ट्रक ने कुचला

बोकारो : झारखंड के बोकारो में एक महिला पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे हुई. मृतक होमगार्ड जवान थी. वह चुनाव ड्यूटी के लिए बोकारो पुलिस लाइन जा रही थी. इसी दौरान लोहा लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो […]

विज्ञापन

बोकारो : झारखंड के बोकारो में एक महिला पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. दुर्घटना शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे हुई. मृतक होमगार्ड जवान थी. वह चुनाव ड्यूटी के लिए बोकारो पुलिस लाइन जा रही थी. इसी दौरान लोहा लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

बोकारो के एसपी पी मरुगन ने बताया कि मृतक होमगार्ड की जवान अनिता देवी कसमार के मधुकरपुर की रहने वाली थी. उन्होंने बताया कि सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के उकरीद फोरलेन के पास यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को नियम के अनुरूप मुआवजा दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola