कसमार : जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष के चचेरे भाई की बोलेरो चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 6:31 AM
कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के एनएच किनारे दांतू निवासी संतोष नायक की बोलेरो सोमवार को चोरी हो गयी. श्री नायक जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक का चचेरा भाई हैं. दांतू से चार माह पूर्व छत्रधारी नायक की नयी बोलेरो भी चोरी हो गयी थी. संतोष कुमार नायक ने कसमार थाना में बोलेरो […]
कसमार : कसमार थाना क्षेत्र के एनएच किनारे दांतू निवासी संतोष नायक की बोलेरो सोमवार को चोरी हो गयी. श्री नायक जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक का चचेरा भाई हैं. दांतू से चार माह पूर्व छत्रधारी नायक की नयी बोलेरो भी चोरी हो गयी थी. संतोष कुमार नायक ने कसमार थाना में बोलेरो चोरी की लिखित शिकायत दर्ज की है.
इसमें उसने बताया है कि हल्के हरे रंग की उनकी बोलेरो गाड़ी एसएलएक्स संख्या जेएच 04सी 3250 हर रोज की तरह अपने घर के पास एनएच सड़क किनारे खड़ी थी. सोमवार की देर रात जब शौच के लिए घर से बाहर निकले, तो उनकी बोलेरो गायब थी. उन्होंने गाड़ी चोरी हो जाने की सूचना देते हुए आसपास खोजबीन भी की, लेकिन गाड़ी नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










