राजभाषा के विकास से देश का विकास : वीरेंद्र

Updated at : 07 Jun 2014 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
राजभाषा के विकास से देश का विकास : वीरेंद्र

बोकारो: हिंदी का विकास ही देश का विकास है. हमें दिल से हिंदी भाषा को अपनाना चाहिए. अधिक से अधिक वार्तालाप हिंदी में करना चाहिए. यह बातें शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक राजभाषा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहीं. वह बीओआइ व बीएसएल द्वारा आयोजित बोकारो स्टील लिमिटेड के मानव संसाधन विभाग के सभागार […]

विज्ञापन

बोकारो: हिंदी का विकास ही देश का विकास है. हमें दिल से हिंदी भाषा को अपनाना चाहिए. अधिक से अधिक वार्तालाप हिंदी में करना चाहिए. यह बातें शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक राजभाषा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहीं.

वह बीओआइ व बीएसएल द्वारा आयोजित बोकारो स्टील लिमिटेड के मानव संसाधन विभाग के सभागार में हिंदी कार्यशाला में बोल रहे थे. विशिष्ट अतिथि उप आंचलिक प्रबंधक एलजेकेएन शाहदेव ने कहा : हिंदी में कार्य करना न केवल एक संवैधानिक दायित्व है, बल्कि कारोबारी का एक सशक्त माध्यम हैं.

आज बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिंदी में अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं. नराकास के सदस्य सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा : हिंदी हमारी लौकिकता व संस्कृति की धरोहर है. कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक राजभाषा वीरेंद्र कुमार, बीएसएल के राजभाषा अधिकारी शंभु शरण सिंह ने कि या. मौके पर 35 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola