चास व चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र में छह माह से नहीं हो रहा है दाखिल-खारिज
चास : चास-चंदनकियारी प्रखंड में छह माह से दाखिल-खारिज का कार्य नहीं हो रहा है. इससे रैयतों को काफी परेशानी हो रही है. दाखिल-खारिज व लगान रसीद नहीं कट पाने के कारण एक ओर जहां सरकार की राजस्व की क्षति हो रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन की खरीद-बिक्री भी नहीं हो पा रही है. […]
जबकि यहां के रैयतों के पास 1932 के सर्वे सेटलमेंट के आधार पर खाता नंबर व प्लॉट नंबर का दस्तावेज मौजूद है. शिकायत करने पर अधिकारी कहते हैं कि एक से दस के बीच वेबसाइट खुला रहता है. इसके माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं या अंचलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की जा सकती है. बताया जाता है कि रिविजनल सर्वे 25 वर्ष के अंदर में किया जाता है. साथ ही 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक रिविजनल सर्वे नहीं हुआ है. 1992 में किये गये सर्वे सेटलमेंट का गजट 2016 में प्रकाशित किया गया. पूरे अंचल क्षेत्र का एक सर्वे सेटलमेंट के आधार पर ऑनलाइन के लिये कम्प्यूटराइज्ड नहीं होने से सरकारी कर्मियों को भी परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










