निर्धारित दर से अधिक पर शराब बेचने के मामले की होगी जांच
बोकारो: सरकार के अवर सचिव आलोक कुमार ने जिले के सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक पर शराब बेचने के मामले पर बोकारो डीसी को पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार बोकारो के विभिन्न शॉप मैनेजर व सेल्समैन ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें बताया गया है कि मैन […]
बोकारो: सरकार के अवर सचिव आलोक कुमार ने जिले के सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक पर शराब बेचने के मामले पर बोकारो डीसी को पत्र लिखा है.
जानकारी के अनुसार बोकारो के विभिन्न शॉप मैनेजर व सेल्समैन ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें बताया गया है कि मैन पवार सप्लाई कर रही कंपनी के जिले के प्रभारी व उसके स्टाफ निर्धारित दर से अधिक दर पर शराब बेचने का दबाव डाल रहे हैं. साथ ही बात नहीं मानने पर नौकरी से हटाने तक की धमकी दी जाती है.
पत्र में शराब दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं रहने की बात कही है. इसके अलावा पत्र में कई और शिकायत भी लिखी गयी है. इस पत्र के मिलने के बाद सरकार के अवर सचिव आलोक कुमार ने 24 नवंबर को उपायुक्त को पत्र लिख मामले की जांच करने की बात कही है. डीसी ने इस संबंध में जांच करने का निर्देश दिया है. वहीं सभी दुकानों में प्राइस लिस्ट लगा सुनिश्चित करने को कहा है. शहर के दुकानों में प्राइस लिस्ट लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










