अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक बच्चा समेत चार की मौत
बोकारो: बोकारो जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहाें पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गयी. इसमें एक आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार बोकरो पथ पर उत्तासारा ग्राम के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दारिद ग्राम निवासी बहादुर विश्वकर्मा उर्फ […]
घटना गुरुवार की शाम लगभग सवा छह बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर उत्तासरा ग्राम के पास पेटरवार -बोकारो पथ को जाम कर दिया. इसी जाम के दौरान दूसरी घटना यहां पर हुई. तेज गति से आ रही एक बाइक (टीएन-20-0371) हाइवा (जेएच-02ए-5334) से टकरा गयी. बाइक पर सवार जरीडीह थाना क्षेत्र के दौराबेड़ा निवासी मंटू मरांडी व मनोज मरांडी की मौत मौके पर ही हो गयी. बाइक पर तीन लोग सवार थे. कसमार निवासी मुकेश हेंब्रम जख्मी हो गया. पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










