‘निबंधन कराने के बाद ही मजदूरी के लिए जाएं बाहर ’

Updated:
विज्ञापन

बरमसिया/चंदनकियारी. विगत दिनों चंदनकियारी प्रखंड के दो ट्रेन हादसे में मृतक के परिजनों से गुरुवार को मंत्री अमर बाउरी मिलें व उन्हें सांत्वना दी. बाटबोआ निवासी मृतक विकास सिंह के आश्रित को उन्होंने 50 हजार की राशि विवेकानुदान के अलावे पेंशन व आवास देने की घोषणा की. कहा राज्य से बाहर मजदूरी करने जाने वालों […]

विज्ञापन
बरमसिया/चंदनकियारी. विगत दिनों चंदनकियारी प्रखंड के दो ट्रेन हादसे में मृतक के परिजनों से गुरुवार को मंत्री अमर बाउरी मिलें व उन्हें सांत्वना दी. बाटबोआ निवासी मृतक विकास सिंह के आश्रित को उन्होंने 50 हजार की राशि विवेकानुदान के अलावे पेंशन व आवास देने की घोषणा की. कहा राज्य से बाहर मजदूरी करने जाने वालों का श्रम नियोजन व प्रशिक्षण विभाग झारखंड सरकार से निबंधन किया जाता है.

कोई भी मजदूरी के लिए बाहर जाने से पहले पंचायत के मुखिया को सूचित कर पंचायत सचिव के समक्ष निबंधन कर लें. इसके बाद ही बाहर जाए. प्रखंड के बड़दा गांव निवासी मृतक राजेश मंडल के परिजनों से मिले. मृतक की विधवा को 50 हजार रुपये विवेकानुदान, विधवा पेंशन व प्राथमिकता के आधार पर आंबेडकर आवास देने की घोषणा की.

इसके बाद बुधवार को सड़क हादसे में मरे खेड़ाबेड़ा निवासी समर गोप के परजिनों से भी मिले व विधवा को विवेकानुदान के तहत 50 हजार रुपया देने की घोषणा की. सरकारी योजना के तहत विधवा के नाम अांबेडकर आवास व विधवा पेंशन प्राथमिकता के आधार पर देना का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola