किडनी तस्करों का बड़ा गिरोह सक्रिय, मानव तस्करी का गढ़ बना उत्तर दिनाजपुर, दो साल में 262 महिलाएं लापता

Updated:
विज्ञापन

रायगंज: राज्य के पिछड़े जिलों में उत्तर दिनाजपुर जिला भी एक है. यहां अशिक्षा एवं गरीबी काफी है. इसी कारण इस जिले को मानव तस्करी से लेकर हर प्रकार के आपराधिक कार्यकलापों का गढ़ माना जाता है. प्रशासन की ओर से समय – समय पर जागरुकता अभियान चलाकर एवं छापेमारी कर अपराधों को रोकने की […]

विज्ञापन
रायगंज: राज्य के पिछड़े जिलों में उत्तर दिनाजपुर जिला भी एक है. यहां अशिक्षा एवं गरीबी काफी है. इसी कारण इस जिले को मानव तस्करी से लेकर हर प्रकार के आपराधिक कार्यकलापों का गढ़ माना जाता है. प्रशासन की ओर से समय – समय पर जागरुकता अभियान चलाकर एवं छापेमारी कर अपराधों को रोकने की कोशिश की जाती है. हांलकि इसे पूरी तरह से रोकने में प्रशासन असमर्थ है.

जिले के 212 किमी इलाके में भारत-बांग्लादेश की अंतराष्ट्रीय सीमा है. दूसरी ओर नेपाल सीमा भी है. इस जिले की सीमाएं पड़ोसी राज्य बिहार से भी मिलती है. जिले के लोगों का कहना है कि रोजगार के साधन का अभाव, अशिक्षा ‍ एवं गरीबी के कारण यहां आपराधिक गतिविधियां भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. इस जिले को मानव तस्करी से लेकर मानव अंगों की तस्करी का गढ़ माना जाता है. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज ब्लॉक के विन्दोल गांव के तो लगभग हर घर के एक या कई सदस्यों के किडनी बेची जा चुकी है. जिले की पुलिस इस दिशा में काम तो कर रही है, लेकिन इसको पूरी तरह से रोकने में वे अभी असमर्थ हैं. यह जिला राज्य के दूसरे जिलों से काफी पिछड़ा हुआ है. हालांकि पहले के मुकाबले इनदिनों यहां केंद्र व राज्य सरकारों के विभिन्न विकास योजनाओं पर काम तेजी से हो रहा है.
जिला में अशिक्षा, दरिद्रता एवं बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए कुछ दलाल काफी सक्रिय हो रहे हैं. ये लोग इलाके के जरुरतमंद लोगों को रोजगार का लालच देकर बाहरी राज्यों में बेच देते ह. इसके अलावा महिलाओं को दिल्ली आदि शहर की बदनाम गलियों में बेच दिया जाता है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि पिछले 2 सालों में जिले के 9 ब्लॉक से 262 महिलाएं लापता हैं. इनमें से सिर्फ 45 को ही देश के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने बरामद किया है. जबकि उन अंधेरी गलियों से भागकर 30 महिलाओं ने अपनी जान खुद बचायी है.

अभी भी 187 महिलाएं जिले के विभिन्न इलाकों से लापता है. इन इलाकों से 80 बच्चे व किशोर भी लापता है. जिले की सबसे भयावह बात यह है कि, कुछ दलाल ग्रामीणों के गरीबी का फायदा उठाते हुए मोटी रकम का लालच देकर डॉक्टरों व नर्सिंगहोम के साथ मिलकर गुप्त रुप से किडनी निकालकर बेच देते है. रायगंज ब्लॉक के बिन्दोल गांव में लगभग हर घर के कोई ना कोई सदस्य अपनी किडनी इन दलालों के चक्कर में खो चुका है. इन सब के बीच पुलिस व प्रशासन की ओर से लगातार विभिन्न इलाकों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही दलालों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी की जा रही है. स्थानीय लोगों को कहना है जिले से अपराध के खात्मे के लिए पुलिस को अभी बहुत काम करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola