विधायक और अधिकारियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो. सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिछले तीन दिन से तैयारी में लगे हुए है. बुधवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चास अनुमंडलाधिकारी सतीश चंद्रा व पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बारी को-ऑपरेटिव, सिवनडीह व बाघराय बेड़ा में घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए. सभी […]
विज्ञापन
बोकारो. सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता छठव्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिछले तीन दिन से तैयारी में लगे हुए है. बुधवार को बोकारो विधायक बिरंची नारायण, चास अनुमंडलाधिकारी सतीश चंद्रा व पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने बारी को-ऑपरेटिव, सिवनडीह व बाघराय बेड़ा में घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए.
सभी घाटों की सुंदर व आकर्षक बनाने में संरक्षक की भूमिका में समाजसेवी जलेश्वर साह, विधायक प्रतिनिधि बिंदेश्वरी वर्मा, भाजपा महामंत्री बैधनाथ प्रसाद, शिवजी दुबे, आलोक वर्मा, डॉ अशोक कुमार, अजय केसरी, रामजन्म प्रसाद, तीरथ पांडेय, मुन्ना कुमार, वकील सिंह, राजेश केसरी, पिंकू सिंह, दीपक गुप्ता, मोनू, जग्गू साह, नीरज कुमार, प्रमोद साह, टिंकू कुमार, विश्वम्भर प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता लगे हुये है.
बारी को-ऑपरेटिव का तोरण द्वार चर्चा में : बारी को-ऑपरेटिव मोड़ में नव जागृति क्लब की देखरेख में बाहुबली फिल्म के महल के प्रारूप में बना आकर्षक तोरण द्वार काफी चर्चा में है. वहीं अन्य घाटों में स्थानीय युवक के प्रयास से आकर्षक विद्युत साज सज्जा, छठव्रतियों के कपड़े बदलने के लिए स्थान, प्रात:काल में चाय, अगरबत्ती व फल वितरण की भी व्यवस्था कई जगह पर की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










