150 ओबीसी परिवार बना दिये गये एसटी
चास: चास प्रखंड क्षेत्र के राजस्व ग्राम सोनाबाद पंचायत के लगभग 150 ओबीसी परिवार का नाम एसटी सूची में डाल दिया गया है. प्रखंड कार्यालय से सर्वें में यह चूक हुई है. इस कारण यहां के ग्रामीणों का नाम बीपीएल सूची से हट गया है. ग्रामीणों के अनुसार अब उन्हें न तो पीएम आवास योजना […]
ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से कई बार प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस भूल को सुधारने की मांग की, लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन ही दिया गया. जाति बदल जाने के कारण योजना के लिए दिया गया उनका आवेदन रद्द कर दिया जा रहा है. इसके अलावा सोनाबाद पंचायत में मूलभूत सुविधाओं का भी घोर अभाव है, फिर भी अधिकारियों ने इस पंचायत को राजस्व ग्राम का दर्जा दे दिया है. यह जानकारी सोमवार को सोनाबाद पंचायत में आयोजित प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दी.
बताया कि पंचायत को कागजों में तो राजस्व ग्राम का दर्जा दे दिया गया, लेकिन उनकी समस्याओं को दूर नहीं किया गया. लोग गर्मी में पेयजल के लिये दूसरे गांव के चापाकल पर निर्भर रहते हैं. वहीं पंचायत में कहीं भी नाली का निर्माण नहीं कराया गया है. 80 फीसदी से अधिक सोलर लाइट खराब हो चुके हैं. 11 हजार की आबादी वाले पंचायत में सोनाबाद, बहादुरपुर, आमडीहा को राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया है. वहीं यहां बंधुडीह, हरिडीह, काशीटांड़ गांव हैं. इससे सटे कई टोला भी शामिल है. लगभग गांवों में एक जैसी समस्याएं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










