कसमार के कृषि वैज्ञानिक का अमेरिका में प्रशिक्षण के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन

कसमार: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नूनाराम महतो के पुत्र कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार प्रजापति का चयन अमेरिका में आयोजित तीन महीने के विशेष प्रशिक्षण के लिए हुआ है. वह दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में बतौर कृषि वैज्ञानिक कार्यरत हैं. तीन माह तक अमेरिका में नेवरस्का ह्यूमन रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट में रह […]

विज्ञापन
कसमार: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नूनाराम महतो के पुत्र कृषि वैज्ञानिक विजय कुमार प्रजापति का चयन अमेरिका में आयोजित तीन महीने के विशेष प्रशिक्षण के लिए हुआ है.

वह दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र में बतौर कृषि वैज्ञानिक कार्यरत हैं. तीन माह तक अमेरिका में नेवरस्का ह्यूमन रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट में रह कर अमेरिका सरकार के खर्च पर कम पानी में अधिक फसल की पैदावार विषय पर प्रशिक्षण लेंगे. इसके अलावा वाटर एंड टेक्नोलॉजी पर भी विशेष अनुसंधान करेंगे.

सात से नौ सितंबर तक पूसा में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे बोकारो की जिप अध्यक्ष सुषमा देवी व उपाध्यक्ष हीरालाल मांझी समेत अन्य सदस्यों ने विजय कुमार प्रजापति से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी. इधर, डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य जगदीश महतो, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक , प्रमुख विजय किशोर गौतम, जिप सदस्य गीता देवी, सहयोगिनी संस्था के निदेशक गौतम सागर ने भी श्री प्रजापति को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola