सेल के स्वतंत्र निदेशकों ने किया बोकारो स्टील प्लांट का दौरा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: सेल के स्वतंत्र निदेशक पीके दास, प्रमोद बिंदल व निलंजन सान्याल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे. उनके बोकारो आगमन पर बीएसएल के सीइओ पवन कुमार सिंह व उनके वरिष्ठ सहयोगियों ने उनका स्वागत किया. अपने बोकारो दौरे के क्रम में स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वप्रथम बीएसएल के कन्टीन्यूअस कॉस्टिग शॉप, हॉट स्ट्रिप […]

विज्ञापन
बोकारो: सेल के स्वतंत्र निदेशक पीके दास, प्रमोद बिंदल व निलंजन सान्याल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे. उनके बोकारो आगमन पर बीएसएल के सीइओ पवन कुमार सिंह व उनके वरिष्ठ सहयोगियों ने उनका स्वागत किया.

अपने बोकारो दौरे के क्रम में स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वप्रथम बीएसएल के कन्टीन्यूअस कॉस्टिग शॉप, हॉट स्ट्रिप मिल व कोल्ड रोलिंग मिल-3 का दौरा कर संयंत्र के इन महत्वपूर्ण इकाइयों के उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली.

बोकारो निवास में आयोजित एक बैठक के दौरान निदेशकों को बीएसएल के उत्पादन, परियोजनाएं व अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया. बैठक में बीएसएल के सीइओ पवन कुमार सिंह सहित अधिशासी निदेशक, महाप्रबंधकगण व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. अपने दौरे के समापन पर सेल के स्वतंत्र निदेशक 13 सितंबर को पूर्वाह्न बोकारो से विदा होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola