तालाब में डूबने से कांग्रेस नेता के पुत्र की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

कसमार. कसमार के समाजसेवी व कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धधिकया निवासी मनोहर मुंडा के पुत्र मोंटी कुमार (13 वर्ष) की मौत रविवार को तालाब में डूबने से हो गयी. वह करम-जावा का विसर्जन करने अपनी बहन व अन्य बच्चों के साथ तालाब गया था. विसर्जन के बाद उसकी बहन व अन्य युवतियां घर लौट […]

विज्ञापन
कसमार. कसमार के समाजसेवी व कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धधिकया निवासी मनोहर मुंडा के पुत्र मोंटी कुमार (13 वर्ष) की मौत रविवार को तालाब में डूबने से हो गयी. वह करम-जावा का विसर्जन करने अपनी बहन व अन्य बच्चों के साथ तालाब गया था. विसर्जन के बाद उसकी बहन व अन्य युवतियां घर लौट गयी.

जबकि वह अपने मित्रों के साथ तालाब में नहाने के लिए रूक गया. उसे तालाब में नहाने की आदत नहीं थी. इस दौरान वह तालाब में डाले गये बांस में फंस गया और निकल नहीं पाया. परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उसे खोज कर निकाला गया.

घटना की जानकारी मिलते ही धधिकया समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी गयी. काफी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा प्रबुद्धजन व ग्रामीण श्री मुंडा के घर पहुंचे व घटना पर दुख जताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola