29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बोकारो में फिर सामने आयी भाजपा-भाजयुमो की दरार

बोकारो: भारतीय जनता युवा मोरचा बोकारो जिला में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों चास नगर उत्तरी व दक्षिणी मंडल की अध्यक्ष की घोषणा का विवाद अभी थमा भी नहीं, कि एक नया विवाद अध्याय में जुड़ गया. भारतीय जनता पार्टी बालीडीह मंडल की ओर से भाजयुमो बालीडीह मंडल अध्यक्ष की […]

बोकारो: भारतीय जनता युवा मोरचा बोकारो जिला में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों चास नगर उत्तरी व दक्षिणी मंडल की अध्यक्ष की घोषणा का विवाद अभी थमा भी नहीं, कि एक नया विवाद अध्याय में जुड़ गया. भारतीय जनता पार्टी बालीडीह मंडल की ओर से भाजयुमो बालीडीह मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी. खास बात यह कि भाजयुमो जिला अध्यक्ष मयंक सिंह को इस बाबत कोई जानकारी नहीं है.
विधायक ने दिया नवघोषित अध्यक्ष को आशीर्वाद : भाजपा बालीडीह मंडल की ओर से महादेव घटवार को भाजयुमो बालीडीह मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया. कार्यक्रम में बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने नवघोषित अध्यक्ष को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया. मौके पर भाजपा बालीडीह मंडल अध्यक्ष पंचानन सोरेन, श्यामनाथ मंडल, संजय त्यागी, विपिन कुमार, घनश्याम, आदित्य, सुनील सिंह, विक्की, लक्ष्मी मंडल, संतोष, मनोज दास, भास्कर दास, जगन, सागर, सुभाष समेत कई मौजूद थे.
भाजयुमो बालीडीह मंडल के अध्यक्ष की घोषणा के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर ऐसा कुछ हुआ है, तो भाजपा जिलाध्यक्ष से बात करूंगा.
मयंक सिंह, जिलाध्यक्ष- भारतीय जनता युवा मोरचा, बोकारो

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें