शहर में ट्रक चालक से आठ हजार की छिनतई

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर छपरा (बिहार) के रहनेवाले ट्रक चालक भगवान साहनी (पिता लगन साहनी) से छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ट्रक चालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वो अपने ट्रक (एनएल01के-0424) से कोलकाता से सोयाबिन […]
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर छपरा (बिहार) के रहनेवाले ट्रक चालक भगवान साहनी (पिता लगन साहनी) से छिनतई का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में ट्रक चालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वो अपने ट्रक (एनएल01के-0424) से कोलकाता से सोयाबिन तेल लेकर नेपाल जा रहा था.
इसी दौरान तिलैया ओवरब्रिज से महाराणा प्रताप चौक के बीच एक फोरव्हीलर गाड़ी साइड मांग रहा था, लेकिन अगल-बगल जगह नहीं रहने के कारण मेरे द्वारा साइड नहीं दिया गया. महाराणा प्रताप चौक से थोड़ा पहले वे लोग कार से उतर कर बहस करने लगे. मेरे नीचे उतरने पर उनलोगों ने मेरी पॉकेट में रखे आठ हजार रुपये व लाइसेंस आदि निकाल लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




