शादी से इनकार करने पर लड़की को दी धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 1:44 AM
जमशेदपुर : कदमा के गौतम बुद्ध पथ, उलियान की एक लड़की ने अपने दोस्त एकराय खान के खिलाफ जबरन शादी करने, घर पर आकर गाली-गलौज करने और छेड़खानी करने का केस दर्ज करायी है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कदमा में किराये के मकान में रहती है. कॉलेज आने-जाने के क्रम में उसकी […]
जमशेदपुर : कदमा के गौतम बुद्ध पथ, उलियान की एक लड़की ने अपने दोस्त एकराय खान के खिलाफ जबरन शादी करने, घर पर आकर गाली-गलौज करने और छेड़खानी करने का केस दर्ज करायी है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह कदमा में किराये के मकान में रहती है. कॉलेज आने-जाने के क्रम में उसकी दोस्ती एकराय से हो गयी.
करीब एक वर्ष तक दोस्ती चलने के बाद एकराय उससे शादी करने की बात कहा, तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद 17 अप्रैल को एक राय उसके घर आया और हंगामा करने के साथ ही गाली-गलौज करने लगा. साथ ही परिवार के लोगों को देख लेने की धमकी दी. इसके अलावा कॉलेज से लौटने के क्रम में उसके साथ बीच सड़क पर छेड़खानी करने लगा और जब उसने हल्ला किया, तो वह मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










