महिला से मारपीट कर गहने लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 28 Oct 2016 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
महिला से मारपीट कर गहने लेकर फरार, प्राथमिकी दर्ज

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट कर घर से लाखो रुपये के गहने ले कर फरार हो गए. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भरती कराया गया. घायल महिला सरोज चंद्र की पत्नी संजू चंद्रा नगर के हथसारगंज मोहल्ले की रहने वाली बतायी जाती है. […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज मोहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट कर घर से लाखो रुपये के गहने ले कर फरार हो गए. घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भरती कराया गया. घायल महिला सरोज चंद्र की पत्नी संजू चंद्रा नगर के हथसारगंज मोहल्ले की रहने वाली बतायी जाती है. संजू देवी ने नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी,

जिसमें आरोप लगाया की संजय साह, सोनू कुमार, मोनू कुमार देर शाम मेरे घर में घुस कर मेरे बेटे के साथ मारपीट करने लगे. जहां उसे बचाने आये मेरे पति सरोज चंद को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मुझे घर से घर से घसीटते हुए घर से बाहर निकाल कर मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घर में रखा लगभग एक लाख के गहने एंव बीस हजार नकद ले कर फरार हो गए. गंभीर हालत में मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल भरती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन