एमडीएम में तिलचट्टा, विद्यालय में हंगामा

Updated at : 08 Jan 2016 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम में तिलचट्टा, विद्यालय में हंगामा

जंदाहा : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नरहरपुर मुकुंदपुर में गुरुवार को मिड डे मील में छात्रों ने खाने के दौरान एक तिलचट्टा पाये जाने पर काफी हंगामा किया. खाने में मृत तिलचट्टा मिलने से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया तथा देखते-ही-देखते ग्रामीण विद्यालय में जमा में हो गये. इसकी सूचना ग्रामीण […]

विज्ञापन

जंदाहा : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय नरहरपुर मुकुंदपुर में गुरुवार को मिड डे मील में छात्रों ने खाने के दौरान एक तिलचट्टा पाये जाने पर काफी हंगामा किया. खाने में मृत तिलचट्टा मिलने से विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया तथा देखते-ही-देखते ग्रामीण विद्यालय में जमा में हो गये. इसकी सूचना ग्रामीण एवं शिक्षकों द्वारा बीडीओ एवं बीइओ को दी गयी.

सूचना पर विद्यालय पहुंचे बीइओ शफी आलम ने इस मामले की जांच-पड़ताल की. हालांकि खाने में कीड़ा मिलने की घटना से विद्यालय के किसी छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी अब तक नहीं होना बताया गया है. उक्त विद्यालय में मध्याह्न भोजन एजेंसी किचेन से बन कर आया था, जिसमें मेनू के अनुसार चावल, दाल सब्जी थी.

बच्चों के बीच खाना परोसा गया तथा बच्चे खा रहे थे. इसी दौरान एक छात्र की थाली में परोसे गये चावल में तिलचट्टा पाया गया, तो इसकी सूचना शिक्षकों एवं अभिभावकों को दी. इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद सिंह ने लिखित सूचना बीडीओ एवं बीइओ को देते हुए कार्रवाई करते हुए शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन