विधायक ने बांटे स्वच्छता मिशन योजना के चेक

जंदाहा : प्रखंड की चांद सराय पंचायत में शिविर का आयोजन कर स्वच्छ भारत मिशन योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया गया. पंचायत के मुखिया धाना देवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा 29 लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण […]
जंदाहा : प्रखंड की चांद सराय पंचायत में शिविर का आयोजन कर स्वच्छ भारत मिशन योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया गया. पंचायत के मुखिया धाना देवी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा 29 लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण किया गया.
अपने संबोधन में विधायक श्री कुशवाहा ने उपस्थित लोगों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए लोगों से अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने तथा खुले में शौच नहीं कर शौचालय का उपयोग शत-प्रतिशत करने की अपील की. वहीं उन्होंने स्वच्छता प्रकाश डालते हुए इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ की भी चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




