तीन दिवसीय योग शिविर का िकया गया आयोजन

हाजीपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड, पूर्वी क्षेत्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई. बुधवार को शहर के एसडीओ रोड स्थित जीए इंटर विद्यालय परिसर स्थित स्काउट भवन में शिविर का उद्घाटन स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव निवास कुमार ने किया. इस अवसर पर […]
हाजीपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड, पूर्वी क्षेत्र के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई. बुधवार को शहर के एसडीओ रोड स्थित जीए इंटर विद्यालय परिसर स्थित स्काउट भवन में शिविर का उद्घाटन स्काउट एवं गाइड के राज्य सचिव निवास कुमार ने किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी राजीव रोशन,
जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ संगीता सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. शिविर संचालक क्षेत्रीय संगठन आयुक्त बबलू गोस्वामी ने बताया कि शिविर में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से आये स्काउट और गाइड, रोबर, रेंजरों ने योगाभ्यास किया. मौके पर पारंपरिक गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिससे लोग मोहित हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




