लकड़ी के फर्नीचर पर भारी पड़ रहे फाइबर के सामान

सुपौल : ग्रामीण क्षेत्रों में शीशम, सखुआ व कटहल की लकड़ी का अभाव हो जाने से बढ़ई के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी है. दो दशक पहले तक पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध हो जाती थी. लेकिन पेड़ों में रोग लग जाने के कारण नये-पुराने अधिकांश पेड़ सुख गये हैं. पहले जलावन के […]
सुपौल : ग्रामीण क्षेत्रों में शीशम, सखुआ व कटहल की लकड़ी का अभाव हो जाने से बढ़ई के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी है. दो दशक पहले तक पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध हो जाती थी.
लेकिन पेड़ों में रोग लग जाने के कारण नये-पुराने अधिकांश पेड़ सुख गये हैं. पहले जलावन के रूप में जलेबी, पाखर, आम आदि की लकड़ियों का प्रयोग होता था. लेकिन आलम यह है कि अब इससे फर्नीचर बनाया जाने लगा है. कम गुणवत्ता के कारण इन लकड़ियों से बने फर्नीचर सस्ता होने के बावजूद बिक्री कम होती है. क्योंकि उसकी जगह प्लास्टिक की फर्नीचर का प्रचलन बढ़ने लगा है. परिवार के भरण-पोषण के लिये काम नहीं मिल पाने के कारण अब बढ़ई समुदाय के लोग पलायन करने को मजबूर हैं. वही बढ़िया लकड़ी उपलब्ध नहीं होने के कारण प्लास्टिक, फाइबर और मेटल के फर्नीचरों ने जगह ले ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










