निरीक्षण के बाद जगी है आस, दूर होगी समस्याएं

छातापुर : प्रखंड क्षेत्र में शोक नदी के तौर पर जानी जाने वाली सुरसर की समस्या से अब इलाके वासियों को स्थायी रूप से निजात मिल सकती है. जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह समस्या दशकों से बनी हुई है. लेकिन सांसद रंजीत रंजन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार […]
छातापुर : प्रखंड क्षेत्र में शोक नदी के तौर पर जानी जाने वाली सुरसर की समस्या से अब इलाके वासियों को स्थायी रूप से निजात मिल सकती है. जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण यह समस्या दशकों से बनी हुई है. लेकिन सांसद रंजीत रंजन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को विभागीय अभियंताओं के साथ क्षतिग्रस्त तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया. इससे इलाके वासियों में अब समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है.
दरअसल सुरसर नदी पूर्व के दशकों में धार के नाम से जानी जाती थी. हालांकि उसमें साल के 12 माह जल प्रवाहित होता था, लेकिन 2008 में जब कुशहा का तटबंध टूटा तो प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्थान पर तटबंध को क्षतिग्रस्त करते हुए जल का बहाव नदी के बाहरी इलाकों में होने लगा. जहां आज भी खुले रूप में जल प्रवाहित है. इसका नतीजा है कि बरसात में सुरसर की भयावहता इलाके में भारी तबाही मचाती है. क्षतिग्रस्त तटबंध से बाहर निकली जलधारा ने सैकड़ों एकड़ निजी जमीन को अपने आगोश में ले लिया है. वहीं हजारों एकड़ में लगी फसल भी आंशिक रूप से इसके कारण प्रभावित होते रहती है
. इसके अलावा कई गांव के लिए आवागमन में भी गंभीर समस्या हो रही है. निरीक्षण के उपरांत सांसद ने बताया कि अभियंताओं को समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं. शीघ्र ही इस दिशा में पहल भी आरंभ की जायेगी. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










