मंत्री करेंगे निरोधात्मक कार्य का निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 3:48 AM

विज्ञापन

वीरपुर : बाढ़ के आसन्न खतरों को देखते हुए बिहार के जल संसाधन मंत्री नेपाल प्रभाग का दौरा करेंगे. वीरपुर स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर प्रकाश दास ने जानकारी देते हुए बताया कि सूबे के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह एवं प्रधान सचिव अरुण कुमार सिन्हा द्वारा कोसी बराज , कुसहा बांध, […]

विज्ञापन

वीरपुर : बाढ़ के आसन्न खतरों को देखते हुए बिहार के जल संसाधन मंत्री नेपाल प्रभाग का दौरा करेंगे. वीरपुर स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर प्रकाश दास ने जानकारी देते हुए बताया कि सूबे के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह एवं प्रधान सचिव अरुण कुमार सिन्हा द्वारा कोसी बराज ,

कुसहा बांध, प्रकाशपुर, राजावास का निरीक्षण करते हुए नेपाल स्थित पुल्टे गौड़ा तक की यात्रा करेंगे . ज्ञात हो कि विभागीय आदेशानुसार बाढ़ पूर्व निरोधात्मक कार्यों को 15 जून तक पूरा करना अत्यावश्यक होता है. ऐसे में संबंधित ठेकेदारों एवं अभियंताओं की सांसें बढ़ी हुई है. वहीं जिन ठेकेदारों द्वारा कार्य कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया है उनकी परेशानी देखने लायक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन