घर का दरवाजा तोड़ कर हजारों की चोरी
जदिया. थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की रात चोरों ने शराब व्यवसायी अभिमन्यु सिंह के घर का दरवाजा तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिया. गृह स्वामी श्री सिंह ने बताया कि चोरी के दौरान वे बगल के कमरे में सो रहे […]
जदिया. थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड नंबर 11 में गुरुवार की रात चोरों ने शराब व्यवसायी अभिमन्यु सिंह के घर का दरवाजा तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा लिया. गृह स्वामी श्री सिंह ने बताया कि चोरी के दौरान वे बगल के कमरे में सो रहे थे.
आवाज सुनकर उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. पत्नी द्वारा शोर मचाने पर आस- पड़ोस के लोग दौर कर आये तब तक चोर घटना को अंजाम देकर भाग निकले. सूचना पर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










