एसएसबी ने स्कूली बच्चों संग चलाया स्वच्छता अभियान

एसएसबी की 35 वीं बटालियन व स्थानीय कुणाल पब्लिक एकेडमी के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यालय बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान मदरसा, उच्च विद्यालय परिसर व दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की गयी. इस अवसर पर 35 वीं बटालियन के एसआइ अरुण कुमार ने स्वच्छता को मानव जीवन का अभिन्न अंग […]
एसएसबी की 35 वीं बटालियन व स्थानीय कुणाल पब्लिक एकेडमी के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यालय बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान मदरसा, उच्च विद्यालय परिसर व दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई की गयी.
इस अवसर पर 35 वीं बटालियन के एसआइ अरुण कुमार ने स्वच्छता को मानव जीवन का अभिन्न अंग बताते कहा कि स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ समाज की कल्पना संभव है. उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक होने और अन्य लोगों में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. इस मौके पर सुनील झा, ललन सिंह, अर्जुन सिंह, गगन सिंह, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










