भगवान भरोसे है रात में शहर की सुरक्षा व्यवस्था

हाल के वर्षों में जिले में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. कुछ महीने में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई हत्या, चोरी और लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. कुछ मामलों में अपराधियों को पकड़ने में सफल हुई है, लेकिन हाल के दिनों में हुए […]
हाल के वर्षों में जिले में बढ़ी आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. कुछ महीने में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई हत्या, चोरी और लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. कुछ मामलों में अपराधियों को पकड़ने में सफल हुई है, लेकिन हाल के दिनों में हुए कुछ घटनाओं ने सुरक्षा के सवाल पर सवालिया निशान लगाया है.
रविवार को सीवान जंक्शन के प्लेटफॉम एक पर अपराधी एक यात्री को गोली मारकर आराम से चलते बना, वह भी दिन में, वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ नहीं कर सकें. वहीं दूसरी घटना में 28 नवंबर को घटती है, जहां शहर के मखदुम सराय में दिनदहाड़े अपराधियों ने व्यवसायी बाबूजान को गोलियों से भून डाला. इस घटना को गवाह सीसीटीवी फुटेज भी है.
शहर पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच रविवार की रात्रि साढ़े बारह बजे से लेकर एक बजे तक प्रभात खबर संवाददाता अभिषेक उपाध्याय, शशिकांत सुशांत व छायाकार अरविंद सिंह शहर के मुख्य चौराहों की पड़ताल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




