हादसे में परिहार विधायक का टूटा हाथ

Published at :08 Apr 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में परिहार विधायक का टूटा हाथ

सोनबरसा : परिहार विधायक सह भाजपा नेता गायत्री यादव सड़क हादसे में जख्मी हो गयी. हादसे के दौरान उनका बायां हाथ टूट गया. जिन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के डॉ अनिल कुमार सिंह के क्लीनिक में भरती कराया गया. जहां उनके हाथ का प्लास्टर किया. चिकित्सक ने इलाज बाद क्लिनिक से छोड़ दिया है, […]

विज्ञापन
सोनबरसा : परिहार विधायक सह भाजपा नेता गायत्री यादव सड़क हादसे में जख्मी हो गयी. हादसे के दौरान उनका बायां हाथ टूट गया. जिन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के डॉ अनिल कुमार सिंह के क्लीनिक में भरती कराया गया. जहां उनके हाथ का प्लास्टर किया.
चिकित्सक ने इलाज बाद क्लिनिक से छोड़ दिया है, वहीं आराम करने की सलाह दी है. विधायक के जख्मी होने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनका हाल जानने आवास पर पहुंच रहे है.
बताते चले की गुरुवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ. परिहार विधायक उक्त कार्यक्रमों का निरीक्षण करने चोरौत पहुंची थी.
इस क्रम में वह यदुपट्टी से पैदल हीं समर्थकों के साथ लौट रहीं थी. सामने से आ रहे वाहन से बचने के क्रम में वह सड़क पर गिर पड़ी. जिससे उनका बायां हाथ टूट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन