तार-पोल जलने से बिजली आपूर्ति ठप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2017 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

शनिवार की रात से है बाधित सीतामढ़ी : नगर के सिनेमा रोड में शनिवार की देर रात भीषण आग से बिजली पोल का तार जल गया, जिससे आसपास के मोहल्लों में बिजली सेवा रात डेढ़ बजे के बाद से पूरी तरह बाधित है. रविवार देर शाम तक बिजली विभाग की ओर से जले तार को […]
विज्ञापन
शनिवार की रात से है बाधित
सीतामढ़ी : नगर के सिनेमा रोड में शनिवार की देर रात भीषण आग से बिजली पोल का तार जल गया, जिससे आसपास के मोहल्लों में बिजली सेवा रात डेढ़ बजे के बाद से पूरी तरह बाधित है. रविवार देर शाम तक बिजली विभाग की ओर से जले तार को बदला नहीं जा सका है. बिजली के अभाव में बैंकर्स कॉलोनी, पासवान टोली, नूतन सिनेमा रोड, गुदरी रोड में पानी के लिए हाहाकार मचा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली के एक पोल का तार आग से जल गया है. गुदरी रोड स्थित कनीय विद्युत अभियंता कार्यालय को इसकी सूचना दी गयी. सूचना के बाद भी कोई कर्मी नोटिस लेने नहीं पहुंचा.
पूछने पर एक कर्मी ने बताया कि विभाग के पास तार मौजूद नहीं है. तार मिलने के बाद हीं लाइन ठीक किया जा सकेगा. उधर प्रभार में चल रहे कनीय विद्युत अभियंता का मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है. बिजली विभाग के सहायक अभियंता अमर प्रकाश ने बताया कि विभाग के किसी कर्मी ने आग की जानकारी नहीं दी है. वह मामले को देख रहे हैं, हर हाल में तार उपलब्ध करवा कर बिजली आपूर्ति बहाल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










