पत्नी व बच्चों की तलाश में भटक रहा देवेंद्र

सीतामढी : तीन बच्चे समेत महिला के अपहरण के 40 दिन बाद भी पुलिस न तो अपहृतों को बरामद कर सकी है और नहीं मुख्य अपहर्ता ही पुलिस की पकड़ में आ सका है. हालत यह है कि पत्नी व बच्चों की तलाश में चोरौत ओपी के चोरौत निवासी देवेंद्र चौपाल जहां दर – दर […]
सीतामढी : तीन बच्चे समेत महिला के अपहरण के 40 दिन बाद भी पुलिस न तो अपहृतों को बरामद कर सकी है और नहीं मुख्य अपहर्ता ही पुलिस की पकड़ में आ सका है. हालत यह है कि पत्नी व बच्चों की तलाश में चोरौत ओपी के चोरौत निवासी देवेंद्र चौपाल जहां दर – दर खाक छान रहा है, वहीं पुलिस अधिकारियों का चक्कर काट रहा है. कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने एक आरोपी राम उदित पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो फिलहाल जमानत पर है. लेकिन जेल से निकलने के बाद राम उदित पासवान उस पर केस में सुलह लगाने का दबाव डाल रहा है. वहीं मुख्य आरोपी रवींद्र पासवान पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










