सामान्य होने में लगेगा 15 दिन

सोनबरसा : हजार – पांच सौ के पुराने करेंसी पर प्रतिबंध के बाद नोटों को बदलने व बैंकों में जमा – निकासी के लिए मंगलवार को भी विभिन्न बैंक शाखाओं में भीड़ उमड़ी रहीं. हालांकि मंगलवार को नोट एक्सचेंज के लिए मची आपाधापी की तस्वीर कुछ हद तक बदली नजर आई. लोग बैंकों में पहुंच […]
सोनबरसा : हजार – पांच सौ के पुराने करेंसी पर प्रतिबंध के बाद नोटों को बदलने व बैंकों में जमा – निकासी के लिए मंगलवार को भी विभिन्न बैंक शाखाओं में भीड़ उमड़ी रहीं. हालांकि मंगलवार को नोट एक्सचेंज के लिए मची आपाधापी की तस्वीर कुछ हद तक बदली नजर आई. लोग बैंकों में पहुंच कर कतारबद्ध होकर आराम से करेंसी एक्सचेंज के साथ जमा व निकासी करते नजर आए.
सोनबरसा स्थित इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक नारायण प्रसाद वर्मा ने बताया की तस्वीर में बदलाव आया है. हम आरबीआई के गाईडलाइन का पालन कर रहे है. हमारे पास जो रकम उपलब्ध है उसके आधार पर हम दो से चार हजार रुपये एक्सचेंज कर रहे है. स्थिति सामान्य होने में 15 दिन लगेंगे. एसबीआइ दोस्तिया शाखा के प्रबंधक सुब्रत सरकार ने बताया काम के बोझ के चलते कर्मी बीमार पड़ रहे हैं, रात दो बजे तक तक अधिकारी व कर्मी काम करने को विवश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










