कार पर लदी थी शराब

मेजरगंज : एसएसबी पचहरवा कैंप के जवानों ने रविवार की रात एक मारुति कार के साथ ही उस पर लदे 732 पीस नेपाली शराब जब्त किया. दो तस्करों को भी पकड़ा. तस्कर सुजीत झा रीगा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव को तो राकेश झा सुप्पी प्रखंड के सिमरदह गांव का रहने वाला है. कार, […]
मेजरगंज : एसएसबी पचहरवा कैंप के जवानों ने रविवार की रात एक मारुति कार के साथ ही उस पर लदे 732 पीस नेपाली शराब जब्त किया. दो तस्करों को भी पकड़ा. तस्कर सुजीत झा रीगा थाना क्षेत्र के गोविंद फंदह गांव को तो राकेश झा सुप्पी प्रखंड के सिमरदह गांव का रहने वाला है.
कार, शराब व तस्करों को आगे के कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर दिवानचंद्र ने बताया कि अपराधियों व तस्करी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को लेकर जवान काफी चौकसी बरत रहे है. इसी दौरान पीलर नंबर 339/92 के समीप विशेष नाका लगाया गया था. नेपाल की ओर से एक हुंडई कार नंबर डब्ल्यू 12ए/7100 बॉर्डर पर पहुंची. जांच में कार से 507 पीस नेपाली सौंफी शराब, 33 पीस एसी, 110 पीस आरएस व 24 पीस गोल्डेन ओके शराब जब्त किया गया. तस्करों से दो मोबाइल भी जब्त किये गये. आये दिन हो रही गिरफ्तारियों के बावजूद शराबियों में अब तक कानून का खौफ पैदा नहीं हुआ है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










