ट्रेन में चढ़ने के क्रम में बच्चे से चेन छीनी

Updated at :07 Jul 2016 5:36 AM
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के क्रम में बच्चे से चेन छीनी

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व उनके सामान की सुरक्षा की पोल तब खुल गयी जब ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में एक बच्चा के गले से चेन झपट कर एक युवक फरार हो गया. यात्रियों के काफी शोर मचाने के बावजूद चेन छीनने वाला युवक आराम से फरार होने में सफल रहा. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों व उनके सामान की सुरक्षा की पोल तब खुल गयी जब ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में एक बच्चा के गले से चेन झपट कर एक युवक फरार हो गया. यात्रियों के काफी शोर मचाने के बावजूद चेन छीनने वाला युवक आराम से फरार होने में सफल रहा. बताया गया है

कि सुरसंड के श्रीभगवान साह के परिवार की एक महिला मुहम्मदपुर जाने के लिए डीएमयू ट्रेन पर चढ़ रही थी. इसी बीच, 14-15 वर्ष का एक युवक उक्त महिला के गोद में बैठे बच्चे के गले से चेन झपट कर भाग निकला. हालांकि मामले की शिकायत राजकीय रेल पुलिस से नहीं की गयी है. रेल थानाध्यक्ष शशि कपूर ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर बदमाश की खोज की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन