नक्सली और छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Updated at :06 Jul 2016 6:54 AM
विज्ञापन
नक्सली और छह अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

सीतामढ़ी : जिला पुलिस ने सोमवार को रीगा थाना अंतर्गत बखरी गांव के सरेह से डकैती की योजना बना रहे एक नक्सली समेत सात अपराधियों को पिस्तौल, कारतूस व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना को विफल कर दिया है. डकैतों के पास से .315 बोर के चार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिला पुलिस ने सोमवार को रीगा थाना अंतर्गत बखरी गांव के सरेह से डकैती की योजना बना रहे एक नक्सली समेत सात अपराधियों को पिस्तौल, कारतूस व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डकैती की बड़ी योजना को विफल कर दिया है. डकैतों के पास से .315 बोर के चार कट्टे, .315 बोर की छह गोलियां, 7.62 बोर की पिस्टल की मैगजीन, 7.62 बोर की गोली, 250 ग्राम उजला व 50 ग्राम गीला विस्फोटक व सात मोबाइल बरामद किये गये हैं.

एसपी ने बताया कि कुछ अपराधियों के जुटने की सूचना मिली थी. गिरफ्तार अपराधियों में जिले के परसौनी थाने के कोराभीम गांव निवासी राजू कुमार, मेजरगंज थाने के नरकटियागांव का धीरज साह, रीगा थाने के बभनगामा का सुजीत कुमार, शिवहर जिले के पुरनहिया थाने के बसंतपट्टी गांव का अजय पटेल, मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने के मुस्तफापुर का मदन कुमार व देवरिया थाने के लखनौरी के सुजीत शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन