अपहृत दवा दुकानदार 15 घंटे बाद बरामद

बरहरवा : भीमपाड़ा से सोमवार की रात से गायब दवा दुकानदार युसुफ शेख को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इनके लापता होने का मामला अपहरण का निकला. अपहर्ताओं ने पांच लाख की फिरौती भी मांगी थी. लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घंटे के अंदर युसुफ काे सकुशल बरामद कर लिया है. […]
बरहरवा : भीमपाड़ा से सोमवार की रात से गायब दवा दुकानदार युसुफ शेख को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इनके लापता होने का मामला अपहरण का निकला. अपहर्ताओं ने पांच लाख की फिरौती भी मांगी थी. लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घंटे के अंदर युसुफ काे सकुशल बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने छह अपहर्ताओं को भी नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि भीमपाड़ा निवासी युसुफ शेख सोमवार रात लगभग 9 बजे अपनी दवा दुकान बंद कर मोगलपाड़ा से भीमपाड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










