शिविर में हुआ हृदय रोग व कैंसर की नि:शुल्क जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2016 6:53 PM
शिविर में हुआ हृदय रोग व कैंसर की नि:शुल्क जांच पुपरी. प्रखंड के आवापुर गांधी मैदान में परसा एचएमआरआइ हॉस्पिटल, पटना की ओर से नि:शुल्क चिकित्सीय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ मयंक रौशन ने नि:शुल्क वजन, ब्लड प्रेशर व ब्लड सुगर की जांच की. साथ ही […]
शिविर में हुआ हृदय रोग व कैंसर की नि:शुल्क जांच पुपरी. प्रखंड के आवापुर गांधी मैदान में परसा एचएमआरआइ हॉस्पिटल, पटना की ओर से नि:शुल्क चिकित्सीय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ मयंक रौशन ने नि:शुल्क वजन, ब्लड प्रेशर व ब्लड सुगर की जांच की. साथ ही रोगियों को हृदय रोग, कैंसर, एवं सामान्य रोग से संबंधित परामर्श दिया दिया गया. साथ ही हृदय व कैंसर रोग के लक्षणों पर विस्तृत चर्चा की. इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ राम कृपाल दास, डाॅ मयंक रौशन, पंकज गुप्ता व विकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर के संचालन में पूनम कुमारी व कविता कुमारी का सराहनीय योगदान रहा, मौके पर राजदेव राय, राम सुरेश ठाकुर, राम पुकार महतो व नरेंद्र पटेल समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










