झंडा को ले शांति समिति की बैठक
बोखरा : प्रखंड के पतनुका गांव में 25 नवंबर को महावीरी झंडे का आयोजन किया जायेगा. इसे ले एसडीओ किशोर कुमार व डीएसपी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से गांव में शांति समिति की बैठक की. सीओ भाग्य नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में थानाध्यक्ष ललन कुमार के अलावा दोनों समुदाय के […]
बोखरा : प्रखंड के पतनुका गांव में 25 नवंबर को महावीरी झंडे का आयोजन किया जायेगा. इसे ले एसडीओ किशोर कुमार व डीएसपी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से गांव में शांति समिति की बैठक की. सीओ भाग्य नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई उक्त बैठक में थानाध्यक्ष ललन कुमार के अलावा दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए.
असामाजिक तत्वों पर है नजरबैठक में अधिकारियों ने बताया कि पूर्व से निर्धारित रूट से ही झंडे का जुलूस निकाला जायेगा. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि अफवाह से बचने की जरूरत है. कोई अफवाह फैलाये तो पुलिस को तुरंत सूचना दें. असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है.
ऐसे कई तत्वों को चिह्नित भी किया गया है. अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों से शांति व संयम के साथ महावीरी झंडे में शामिल होने व सफल बनाने की अपील की. मौके पर कुलदीप यादव, योगेंद्र राम, राजाराम पंडित, मो शकील अहमद व अवर निरीक्षक संजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










