भवन नर्मिाण में अनियमितता पर आरोप

Updated:
विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के बोखड़ा गांव में पीएचसी के समीप पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाया जा रहा है. इसमें दो नंबर के ईंट का उपयोग किया जा रहा है. पंसस नंदू राउत, सतेर के सिंहासन सहनी व जंग बहादुर ने भवन […]

विज्ञापन

बोखड़ा : प्रखंड के बोखड़ा गांव में पीएचसी के समीप पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन गुणवत्तापूर्ण नहीं बनाया जा रहा है. इसमें दो नंबर के ईंट का उपयोग किया जा रहा है. पंसस नंदू राउत, सतेर के सिंहासन सहनी व जंग बहादुर ने भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया है.

संवेदक के मुंशी राजकुमार सिंह ने बताया कि भले ही एक नंबर का ईंट नहीं लगाया जा रहा है तो ईंट दो नंबर का भी नहीं है. ईंट मीठा पाक है. यह पूछे जाने पर कि किसके आदेश पर मीठा पाक का उपयोग किया जा रहा है तो उसने चुप्पी साध ली. कार्य स्थल पर अब तक कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे कि यह पता चल सके कि योजना की प्राक्कलित राशि कितनी है. सीओ भाग्य नारायण राय ने बताया कि अनियमितता की जांच करा डीएम को रिपोर्ट की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन