23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

स्कूल परिसर से पेड़ की अवैध कटाई

— उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुलाकीपुर का मामला– प्रधानाध्यापक द्वारा कटवाया जा रहा था हरा पेड़– सीओ ने किया निरीक्षण, कटा पेड़ जब्त करने का निर्देश– मुखिया ने कहा, बीइओ की जानकारी में कट रहा था पेड़रीगा : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुलाकीपुर परिसर से प्रधानाध्यापक द्वारा अवैध रूप से हरा पेड़ काटने […]

— उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुलाकीपुर का मामला– प्रधानाध्यापक द्वारा कटवाया जा रहा था हरा पेड़– सीओ ने किया निरीक्षण, कटा पेड़ जब्त करने का निर्देश– मुखिया ने कहा, बीइओ की जानकारी में कट रहा था पेड़रीगा : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुलाकीपुर परिसर से प्रधानाध्यापक द्वारा अवैध रूप से हरा पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है. प्रधानाध्यापक सुभाष कुमार ने पेड़ काटने से पूर्व न तो ग्राम शिक्षा समिति और न हीं वन विभाग से इसकी अनुमति लेना जरूरी समझा. ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय मुखिया पवन कुमार साह स्कूल पहुंचे. उन्होंने तत्क्षण सीओ सूर्यकांत प्रसाद को मोबाइल पर इसकी सूचना दी. सीओ श्री प्रसाद अंचल निरीक्षक पवन कुमार झा के साथ पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया. तत्काल पेड़ काटने पर रोक लगाते हुए कर्मचारी रामेश्वर पासवान को कटे पेड़ की सूची बनाने का निर्देश दिया. कुल 10 कटा हरा पेड़ स्कूल से बरामद किया गया है. पेड़ काट रहे मजदूरों ने पूछने पर बताया कि वह प्रधानाध्यापक के कहने पर इसे काट रहे हैं. मुखिया ने बताया कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी(बीइओ) की जानकारी में उक्त पेड़ को अवैध तरीके से काटा जा रहा था. उक्त मामले में प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज होने के साथ हीं कार्रवाई तय माना जा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें