— रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में रैली की सफलता पर आभार– कार्यकर्ताओं ने कहा, नीतीश के इशारे पर किया गया परेशानसीतामढ़ी : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को परिसदन में जिलाध्यक्ष राम लक्षण सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. इसमें पांच अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किसान-नौजवान महारैली की सफलता पर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया गया. नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर रैली के दिन सीतामढ़ी जिला से महारैली में भाग लेने जाते कार्यकर्ताओं की बस को आयोजन स्थल से 10 किमी पहले रोक दिया गया. इसको लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की गयी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबरा गये हैं. उन्हें अपना जनाधार और लोकप्रियता समाप्त होता हुआ नजर आने लगा है. उक्त महारैली बिहार में सत्ता परिवर्तन की नींव को मजबूत किया है. कार्यकर्ताओं ने सांसद राम कुमार शर्मा के योगदान की सराहना की. बैठक में प्रदेश महासचिव रामप्रवेश कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, नागेंद्र कुमार, राम प्रमोद सिंह, महंत सिंह कुशवाहा, श्याम कुशवाहा, बुद्धि नाथ सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
महारैली से सत्ता परिवर्तन की नींव मजबूत
— रालोसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में रैली की सफलता पर आभार– कार्यकर्ताओं ने कहा, नीतीश के इशारे पर किया गया परेशानसीतामढ़ी : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को परिसदन में जिलाध्यक्ष राम लक्षण सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. इसमें पांच अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किसान-नौजवान महारैली […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement