बथनाहा : प्रखंड के भगवानपुर चौक स्थित गणपति टाइल्स उद्योग परिसर में प्रखंड रालोसपा के अध्रूक्ष सीताराम सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बुद्धिनाथ सिंह कुशवाहा ने किया. मौके पर प्रदेश महासचिव राम प्रवेश यादव ने कहा कि 5 आगामी पांच अप्रैल को पार्टी की ओर से पटना गांधी मैदान में आयोजित किसान-नौजवान महारैली में अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे. वहीं सभी 21 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष से कार्यक्रम की सफलता की तैयारी की समीक्षा किया गया. बताया गया कि उक्त ऐतिहासिक रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई अन्य वरीय नेता भाग लेंगे. बताया कि इस रैली के माध्यम से बिहार में सत्ता परिवर्तन की दिशा तय होगी. मौके पर जिलाध्यक्ष राम लक्षण सिंह कुशवाहा, प्रखंड प्रभारी राम पमोद सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र बैठा, राम विनोद सिंह, वीरेंद्र राय, भोला राम, रामनरेश सिंह, बालेश्वर प्रसाद यादव, रविशंकर कुमार यादव, राम जागेश्वर सिंह मुखिया, दिलीप कुमार व राम कृपाल मंडल समेत अन्य मौजूद थे.
BREAKING NEWS
पटना में आयोजित महारैली की तैयारी की समीक्षा
बथनाहा : प्रखंड के भगवानपुर चौक स्थित गणपति टाइल्स उद्योग परिसर में प्रखंड रालोसपा के अध्रूक्ष सीताराम सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बुद्धिनाथ सिंह कुशवाहा ने किया. मौके पर प्रदेश महासचिव राम प्रवेश यादव ने कहा कि 5 आगामी पांच अप्रैल को पार्टी की ओर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement